पिथौरागढ़ में डीडीहाट पुलिस ने साइबर अपराध रोकने जागरूकता अभियान चलाया
पिथौरागढ़ के डीडीहाट क्षेत्र में एसएचओ संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी, बैंक फ्रॉड और म्यूल अकाउंट जैसे साइबर अपराधों से बचाने के लिए जानकारी दी। GRM और MRM पोर्टल के इस्तेमाल की भी जानकारी साझा की गई। यह अभियान भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के निर्देश पर चलाया जा रहा है।