कुशलगढ़: टिमेडा छोटा की चारागाह भूमि पर कथित कब्जे से ग्रामीण नाराज, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिमेडा छोटा में चारागाह भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। शुक्रवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार ग्रामीणों का आरोप है कि एक दबंग परिवार ने चारागाह भूमि पर तारबंदी कर फसल की बुवाई कर दी है, जिससे सार्वजनिक रास्ता प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण रमेश चंद्र भाभोर ने बताया कि मामले की शिकायत