जगदलपुर: महिला आरक्षण बिल पारित न होने पर महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- कांग्रेस महिला विरोधी
भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, महिला आरक्षण बिल के सदन में पारित न होने पर विपक्षी दलों और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। श्रीमती ओजस्वी मंडावी ने कहा कि महिलाओं को सदन में उपयुक्त स्थान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल लाया था, जिसका विपक्षी दलों द्वारा विरोध किया गया।