सीएम हेल्पलाइन 1076 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रायपुर कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अधिकारियों को शिकायत पंजीयन, समयबद्ध निराकरण एवं जवाबदेही से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत ने कहा कि यह व्यवस्था आम नागरिकों को त्वरित समाधान उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया।
#CMHelpline1076 #Raipur #GoodGovernance
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh
2 views | Raipur, Chhattisgarh | Jun 3, 2026