जैतहरी: भारत लाल प्रजापति गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे
अनूपपुर। ग्राम पंचायत वेंकटनगर, तहसील जैतहरी निवासी श्री भारत लाल प्रजापति मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। उन्होंने गंभीर बीमारी के उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने संबंधी आवेदन जिला प्रशासन को सौंपा। फरियादी ने इलाज का खर्च वहन करने में असमर्थता जताते हुए प्रशासन से शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की।