भरतपुर: राज्यपाल हरी भाऊ बागडे ने जिला कलेक्टर सभागार में अधिकारियों के लिए बैठक की
महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि सरकार की योजनाओं लाभ अन्तिम छोर पर बैठे प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहॅुचाकर अधिकारी आमजन के जीवन स्तर में सुधार के साथ उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें। महामहिम राज्यपाल सोमवार को भरतपुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुये केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति की ।