वाड्रफनगर: बड़ा रघुनाथनगर जलाशय में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए बाढ़ बचाव परिदृश्य पर मॉक अभ्यास सम्पन्न
वाड्रफनगर गुरुवार प्राकृतिक आपदाओं तथा बाढ़ की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसी कड़ी में जिले के विकासखण्ड वाड्रफनगर अंतर्गत बड़ा रघुनाथनगर जलाशय में बाढ़ नियंत्रण एवं विभागीय समन्वय को बेहतर बनाने के लिए संयुक्त मॉक अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे