रॉबर्ट्सगंज: रेलवे दोहरीकरण में किसानों की जमीन का भौतिक सत्यापन कराने की मांग, कलेक्ट्रेट में एडीएम को सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र में रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य में राबर्ट्सगंज तहसील के ग्राम पंचायत पकरी के किसानों की भूमि अधिग्रहण को लेकर भारतीय किसान संघ के सोनभद्र प्रतिनिधि मंडल ने अपर जिलाधिकारी को मंगलवार दोपहर 12 बजे ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संगठन के जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है, लेकिन कार्य के लिए स्पष्ट सीमा निर्धारित नहीं की गई है।