देवबंद: देवबंद में सर्पदंश का खतरा बढ़ा, CHC में एक दिन में पहुंचे 6 मरीज, डॉक्टरों ने झाड़-फूंक से बचने की अपील की
देवबंद में लगातार हो रही बारिश के कारण सांप निकलने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसका असर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भी देखने को मिल रहा है। सीएचसी देवबंद में एक ही दिन में सर्पदंश के छह मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जबकि पिछले तीन दिनों में करीब दर्जनभर लोग सांप के काटने के बाद अस्पताल आए हैं।