शिकोहाबाद: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 को सफल बनाने में जुटा आयुर्वेदिक विभाग फिरोजाबाद, क्षेत्रीय कार्यालय में दिया गया प्रशिक्षण
फिरोजाबाद में 21 जून 2025 को आयोजित होने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। इस वर्ष आयोजन 'योग संगम' थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' के तहत मनाया जाएगा। केंद्र सरकार एवं आयुष मिशन उत्तर प्रदेश द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जिला आयुर्वेदिक विभाग द्वारा डॉ. पी.एस. राणा को मास्टर ट्रेनर नियुक्त कर लखनऊ से प्रशिक्षित कराया।