गिरिडीह: गिरिडीह नगर निगम कार्यालय में मेयर प्रमिला मेहरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई
गिरिडीह नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को 11 बजे एक बैठक मेयर प्रमिला मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमे शहरी गरीबो स्वरोजगार से जुड़े लोगो और कमजोर वर्गों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए सिटी लाइवलिहूड प्लान तैयार करने की प्रक्रिया तेज करके पर जोर दिया गया। बताया गया कि झारखण्ड सरकार के नगर विकाश एवं आवास विभाग के निर्देश पर योजना बनाई जा रही है।