पीलीबंगा: पीलीबंगा के वार्ड नंबर 20 में अवैध शराब ब्रांच का विरोध, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जताई गई चिंता
पीलीबंगा कस्बे के वार्ड नंबर 20 में नई नगरपालिका के पास संचालित कथित अवैध शराब ब्रांच के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वार्डवासियों ने आज मंगलवार को आरोप लगाया कि शराब ब्रांच के कारण क्षेत्र का माहौल लगातार खराब हो रहा है। महिलाओं तथा बच्चों को इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।