गांव कमरावली में चौमुखी विकास कार्य
गांव कमरावली में इन दिनों कई विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। सरपंच प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, युवा भाजपा नेता एवं उनके भतीजे उत्कर्ष चौधरी, पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रयासों से गांव में विकास कार्यों को गति मिली है।
गांव में करीब 63 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक बारात घर का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा भी गांव में कई अन्य विकास कार्य जारी हैं और आने वाले समय में और विकास कार्य देखने को मिलेंगे।
सरपंच प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा विकास कार्य ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कराए जा रहे हैं। उन्होंने अन्य ग्राम पंचायतों से भी अपील की कि विकास कार्यों में ईमानदारी बरती जाए और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।
कमरावली में हो रहे विकास कार्यों को लेकर आपकी क
Palwal, Palwal | Aug 25, 2026