कैंटोमेंट क्षेत्र में घर लौट रहे युवक से बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Sadar, Varanasi | Jul 18, 2024 वाराणसी में अपने काम से वापस घर लौट रहे साइकिल सवार युवक लूट का शिकार हो गया। बाइक सवार बदमाश युवक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद युवक ने कुछ दूर तक बाइक सवारों का पीछा किया। लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे, पीड़ित ने घटना की सूचना कैंट पुलिस को दी, सूचना पर कैंट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।