सारनाथ पुलिस ने गुमशुदा युवती को राजस्थान से सकुशल किया बरामद
Sadar, Varanasi | Jul 17, 2024 प्रभारी निरीक्षक थाना सारनाथ द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदगी मुकदमा से संबंधित गुमशुदा तान्या मौर्या पुत्री इन्द्रकुमार निवासी टडिया चकबीही थाना सारनाथ को राजस्थान के अलवर जिले के थाना भिवाडी फेज 3 क्षेत्र भगत कालोनी से बरामद कर सकुशल लाकर उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया।