वाराणसी में चोरों से भिड़ी महिलाएं: एक बार चोरी कर दुबारा उसी घर में पहुंचे थे चोर, नींद खुली तो लाठी डंडे बरसाने लगी
Sadar, Varanasi | Jul 18, 2024 वाराणसी के लोहाता में दो महिलाएं चोरों से भिड़ गईं। रात में चार- पांच की संख्या में चोर घर में घुसकर गहने और कैश लेकर चले गए। चोरों का मन नहीं भरा तो दोबारा पहुंचे और बॉक्स तोड़ने लगे। जिससे घर में सो रही महिलाओं की नींद खुली तो लाठी लेकर भिड़ गईं।