गिरिडीह: DRDA सभागार में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मनरेगा योजनाओं की समीक्षा बैठक
डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में मंगलवार को 12 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मनरेगा योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परियोजना पदाधिकारी, आवास, जिला समन्वय मनरेगा, इंचार्ज बीपीओ मनरेगा, आवास योजना के ब्लॉक कॉर्डिनेटर्स तथा सभी सहायक अभियंता उपस्थित थे।