सिधवलिया: डुमरिया घाट पर हादसा: गंडक नदी पार करते समय तीन किशोरियां डूबीं, लापता
गोपालगंज के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट पर बड़ा हादसा हो गया। गंडक नदी पार करने के दौरान तीन किशोरियां गहरे पानी में लापता हो गईं। बताया जा रहा है कि तीनों खेती के काम से नदी के उस पार जा रही थीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। एसडीआरएफ टीम को मौके पर रवाना किया गया है और तलाश जारी है।