नरवल: महाराजपुर के सिखटिया में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिखटीया में रहने वाले 23 वर्षीय सोहन गुप्ता ने गुरुवार देर रात 11:00 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया मृतक फास्ट फूड का ठेला लगाता था। आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं लगा है ।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।