चिनिया: पूजा में विवाद: देवस्थान पर ग्रामीणों में मारपीट, चले लात-घूंसे और चप्पल, वीडियो वायरल
Chinia, Garhwa | Apr 3, 2026 चिनियां प्रखंड क्षेत्र के ग्राम रजवास में शुक्रवार दोपहर आयोजित पारंपरिक पूजा उस समय विवाद में बदल गई जब आपसी कहासुनी ने अचानक उग्र रूप ले लिया। गांव के किनारे स्थित देवस्थान पर हर वर्ष की तरह इस बार भी ग्रामीणों के सहयोग से पूजा का आयोजन किया गया था, जिसमें पशु बलि की परंपरा निभाई जा रही थी। इसी दौरान किसी छोटी सी बात को लेकर दो पक्षों के बीच पहले तू-तू, मै