आगरा: नुनिहाई में नशेड़ी युवक ने ब्लेड से 3 से 4 लोगों को किया घायल, भीड़ ने नशेड़ी को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
आगरा के नुनिहाई में नशे की हालत में एक युवक ने ब्लेड से कई लोगों पर हमला कर दिया, जिससे 3 से 4 लोग घायल हो गए। युवक ने खुद को भी लहूलुहान कर लिया। गुस्साई भीड़ ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। थाना एत्माद्दौला पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।