सदर: प्रयागराज में शिक्षा के बाजारीकरण के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन, DM ऑफिस पर सौंपा ज्ञापन, निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक
Sadar, Allahabad | May 15, 2026
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), प्रयाग महानगर के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर शिक्षा के बाजारीकरण और निजी विद्यालयों में मनमानी फीस व अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन किया। मल्टी-स्कूल प्रतिनिधि तथा प्रदेश आह्वान पर जिले भर से बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता मौजूद थे।प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा।