आगर: कसाई देहरिया में बारात जुलूस के दौरान विवाद, आगर कोतवाली पुलिस ने 11 लोगों पर मामला दर्ज किया
आगर के ग्राम कसाई देहरिया में गुरुवार रात बारात के जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। जानकारी के अनुसार, जुलूस के आगे ट्रैक्टर लगाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। इस घटना में बारात पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।