इगलास: इगलास में गैस्ट हाउस पर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
Iglas, Aligarh | Feb 19, 2026 इगलास। गोरई निवासी धर्मवीर सिंह का कहना है कि वह 12 फरवरी को शादी में शामिल होने बाइक से कस्बा इगलास में मथुरा रोड स्थित एक गैस्ट हाउस में आया था। बाइक को गेस्ट हाउस की पार्किग में लाक लगाकर खड़ा करने के बाद शादी में शामिल होने के लिए चला गया। जब लौटा तो पार्किग में उसकी बाइक नहीं थी। गैस्ट हाउस के सीसीटीवी को देखा तो उसकी बाइक का लाक तोड़कर चोर ले जा रहा है