कौंच: नया पटेल नगर में दो माह पहले डाली गई पाइपलाइन, अब तक पानी सप्लाई शुरू नहीं हुई, उखड़ी सड़कें और कीचड़ से लोग परेशान
Konch, Jalaun | Apr 26, 2026 कोंच नया पटेल नगर में कांच के मंदिर के पीछे रविवार सुबह 8 बजे मोहल्लेवासियों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई, लोगों ने बताया कि नमामि गंगे परियोजना के तहत दो माह पहले पाइपलाइन डाली गई थी, लेकिन अब तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई है, लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान गलियों और सड़कों को खोद दिया गया, लेकिन मरम्मत नहीं की गई।