कुचायकोट: बघउच गांव स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की
कुचायकोट प्रखंड अंतर्गत बघउच गांव स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे अकीदत और एहतराम के साथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। सुबह से ही ईदगाह परिसर में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नए-नए कपड़ों में सजे बच्चे, युवा और बुजुर्ग उत्साह एवं उल्लास के साथ ईदगाह पहुंचे, जहां अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी गई।