हज़ारीबाग: हजारीबाग में 13 अप्रैल को भव्य रक्तदान शिविर, 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य
हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल सभागार में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और इस बार संस्था ने 500 यूनिट रक्त संग्रह का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से रांची स्थित लोक भवन में शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।