जानकारी शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली रा.उ.प्रा.वि. विद्यालय पेनावदा के सामने मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनने से ग्रामीणों और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। विद्यालय में करीब 250 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और आबादी होने के कारण बच्चों को सड़क पार कर स्कूल आना-जाना पड़ता है। केलवाड़ा-बारा मार्ग पर वाहनों की तेज आवाजाही से दुर्घटना का खतरा बना रहता था।