हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में पानी की कटौती को लेकर सड़कों पर उतरे किसान, 1200 क्यूसेक की लिखित गारंटी के बाद किसान हुए शांत
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर भाखड़ा की शार्दुल ब्रांच नहर करणी सिंह ब्रांच नहर में पूरा पानी दिए जाने की मांग को लेकर किसान संगठनों के साथ हनुमानगढ़ जिला प्रशासन की वार्ता बैठक की गई। जिला कलेक्टर खुशाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस वार्ता में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अधीक्षण अभियंता वृत हनुमानगढ़ अधिशासी अभियंता भाखड़ा रेगुलेशन किसान प्रतिनिधि की उपस्थित रहे।