सांगानेर: जयपुर के मालवीय नगर इलाके में रस्तोगी फर्नीचर गैलरी में बीती रात लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियों ने पाया काबू
जयपुर के मालवीय नगर थाना इलाके में स्थित रस्तौगी फर्नीचर गैलरी में बीती रात अचानक भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। देर रात तक कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया गया। वहीं मालवीय नगर थानाधिकारी गौरव प्रधान ने बताया- आग शोरूम की तीसरी मंजिल पर लगी थी।