कोंडागांव: ग्राम पाटला में शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, नाराज पत्नी ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतगर्त ग्राम पाटला में 39 वर्षीय विवाहिता फूल बाई यादव पति फूलचन्द यादव ने शुक्रवार सुबह अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की रिपोर्ट पर फरसगांव थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जानकारी के अनुसार मृतिका और उसके पति के बीच शराब पीने को लेकर रात में विवाद हुआ, जिसके बाद नाराज होकर उसने फांसी लगा ली।