बेगूसराय: पुलिस लाइन में SP के निर्देश पर अश्रु गैस का पूर्वाभ्यास किया गया
पुलिस लाइन में एसपी मनीष के निर्देश पर मंगलवार की दोपहर 02:00 बजे अश्रु गैस का पूर्वाभ्यास किया गया. इस मौके पर दर्जनों पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. इस मौके पर संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि समय-समय पर पुलिस बल को कई प्रकार का पूर्वाभ्यास कराया जाता है. जिससे कि उन्हें विकट परिस्थिति में किसी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े.