बिजनौर: बिजनौर में डीएम के आदेश के बाद कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
Bijnor, Bijnor | May 23, 2026 बिजनौर में आज शनिवार सुबह 10:00 बजे डीएम बिजनौर जसजीत कौर के आदेश के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक के समस्त विद्यालय में पत्र के माध्यम से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। साथ हीं कक्षा 9 से 12वीं तक के सभी विद्यालय सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। भीषण गर्मी और लू के कारण डीएम ने फैसला लिया है।