सिहोरा: सिहोरा तहसील में आंधी-तूफान से भारी तबाही, ओले भी गिरे
शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी और तूफान शुरू हो गया, देखते ही देखते सैकड़ों विशाल पेड़ भरभरा कर गिर गये, जिससे अफरा-तफरी मच गई. हादसे में अनेक लोग घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां सभी का उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम दौरान अचानक मौसम ने करवट ली जिससे अफरा-तफरी मच गई।