अकलतरा थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में महिला से अश्वनी सोनझरी, प्रकाश सोनझरी ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले दोनों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, पड़रिया की रजनी सोनझरी ने बताया कि वह सरकारी नल में पानी भरने गई थी, वहां अश्वनी सोनझरी, प्रकाश सोनझरी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की।