बरियातु: फुलसु मोड के पास बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मातम
बुधवार शाम 4 बजे बारियातू डाढा मार्ग पर फूलसु मोड़ के पास बिजली के खंभे से टकराकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान बारियातू प्रखंड मुख्यालय निवासी विनोद प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र संजय प्रसाद के रूप में हुई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां पर जांचों उपरांत डॉ सुरेंद्र कुमार ने मृत घोषित कर दिया।