गिरिडीह: ओल्ड टोल गेट पर सघन वाहन जांच, 68 वाहनों से ₹82,400 का जुर्माना वसूला गया
जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड टोल गेट के समीप गुरुवार को 2 बजे से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान बिना वैध दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, बीमा, हेलमेट एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।