Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
Firozabad
image
image
image
image
image

टीन बिहार पेजेंट 2026 में दरभंगा की बेटी ऋचा कुमारी ने हासिल किया प्रथम रनर-अप का खिताब दरभंगा, बिहार। जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिलावरपुर पंचायत के गंज वेलायकूब गांव की बेटी ऋचा कुमारी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर दरभंगा का नाम पूरे बिहार में रोशन किया है। बिहार की राजधानी पटना में आयोजित “12वें मिस एंड मिस्टर टीन बिहार पेजेंट 2026” में ऋचा कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए “मिस फर्स्ट रनर-अप” का खिताब अपने नाम किया। ऋचा कुमारी के पिता रविंद्र विश्वकर्मा पेशे से वेल्डिंग का कार्य करते हैं, जबकि उनकी माता मधु विश्वकर्मा गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाली ऋचा ने अपनी लगन, आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर जिले और अपने परिवार का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबले के बीच ऋचा ने अपनी प्रस्तुति, व्यक्तित्व और प्रतिभा से निर्णायकों को प्रभावित किया और प्रथम रनर-अप का सम्मान प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। ऋचा की इस सफलता से उनके परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए कहा कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। ऋचा कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया। वहीं परिजनों ने कहा कि बेटी की इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व है और वे आगे भी उसके सपनों को पूरा करने में हर संभव सहयोग करेंगे। ऋचा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Darbhanga, Darbhanga | Jun 4, 2026