मढ़ौरा: मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में एक सप्ताह से एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म, मरीज़ परेशान
मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में एक सप्ताह से एंटी रेबिज इंजेक्शन समाप्त हो चुका है जिससे प्रतिदिन इंजेक्शन के लिए पहुंच रहे रोगी परेशान हो रहे हैं और निजी अस्पताल से इंजेक्शन खरीदकर जरुरत को पूरी कर रहे हैं। शनिवार की दोपहर बारह बजे चिकित्सक डाक्टर वीरेश कुमार ने जानकारी दिया कि इस संबंध में विभाग को पत्र लिखकर सुचना दे दिया गया है।