बीना: ग्राम हासुआ की महिला ने विधायक निर्मला सप्रे पर रुपए लेने का लगाया आरोप, विधायक बोलीं- बदनाम करने की साजिश है
Bina, Sagar | Jun 6, 2025 महिला नत्थीबाई निवासी ग्राम हासुआ की शामिल खाते की जमीन पर करीब 6 माह पहले मिट्टी का अवैध खनन किया गया था। करवाई को लेकर महिला का पुत्र लगातार शिकायतें कर रहा है। वहीं गुरुवार को हुए मोतीचूर नदी पर कार्यक्रम के दौरान महिला आवेदन लेकर शिकायत करने पहुंची थी तभी महिला ने विधायक पर पैसे लेने के आरोप लगा दिए। विधायक ने आरोपों को निराधार बताया।