धनौरा: गजरौला थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर गढ़ावली में बच्चों के विवाद में महिलाओं में हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
गांव शाहबाजपुर डोर में दीपक का परिवार रहता है। दीपक मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है और वह इस समय गांव फिरोजपुर गढ़ावली में किराए पर रह रहा है। उसके साथ उसकी पत्नी राधा और बेटी खुशी भी रहती है। शनिवार को स्कूल में बच्चों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद मल्लौ पत्नी जोगिंद्र, सुनीता पत्नी धर्मपाल ने शनिवार घर में घुसकर पीट दिया।