धौलपुर: SMS अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर दीपक खरवाल को MCH धौलपुर में श्रद्धांजलि दी गई
जयपुर के एसएमएस अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर दीपक खरवाल की दुखद मृत्यु पर सोमवार को एमसीएच अस्पताल धौलपुर में शोक सभा आयोजित की गई। अस्पताल परिसर स्थित ओपीडी पोर्च पर नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित साथियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवे