धार: धार पुलिस ने महाराष्ट्र से चोरी हुई कार पकड़ी, 28 किलोमीटर पीछा कर चोर को किया गिरफ्तार
Dhar, Dhar | Nov 19, 2025 धार पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक से चोरी हुई 20 लाख रुपये कीमत की टाटा हैरियर कार को 28 किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा। महाराष्ट्र पुलिस ने धार कंट्रोल रूम को बताया था कि एमएच-15 केसी-6195 नंबर की यह कार नासिक के सरकारवाड़ा थाना क्षेत्र से चोरी हुई है और इसकी लोकेशन धार जिले में मिल रही है। सूचना मिलते ही एसपी मयंक अवस्थी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई।