बीकानेर: खुले नाले में गिरने से बुजुर्ग की मौत, कोर्ट ने नगर निगम को ठहराया जिम्मेदार, मुआवजे के दिए आदेश
बीकानेर में खुले नाले में गिरने से बुजुर्ग की मौत के मामले में स्थाई लोक अदालत ने नगर निगम को लापरवाही का जिम्मेदार माना है। मामला 25 मई 2023 का है, जब पाबूबारी के पास खुले नाले में गिरने से पोकरराम की मौत हो गई थी। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने पोकरराम के तीन वारिसों को मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। नगर निगम को ब्याज सहित कुल 3 लाख रुपये का भुगतान करना होग