नबीनगर: घूरा सागर की अंशु कुमारी ने NEET में 24,259वीं रैंक हासिल की, 569 अंक लाकर जिले का मान बढ़ाया
औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत घूरा सागर गांव की होनहार छात्रा अंशु कुमारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है। अंशु ने इस परीक्षा में 720 में से 569 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 24,259 हासिल की है। अंशु सेवानिवृत्त शिक्षक सुदर्शन प्रसाद सिंह की पोती और मध्य विद्यालय मेहिय