जानसठ: जानसठ कस्बे में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही पैथोलॉजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा, आधा दर्जन लैब सील
जानसठ कस्बे में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही पैथोलॉजी लैब पर बुधवार शाम 5:00 के आसपास स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की तो मचा ह्ड़कंप, मुजफ्फरनगर सीएमओ सुनील तेवतिया के निर्देशों पर जानसठ कस्बे में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही पैथोलॉजी की आधा दर्जन लैब को सीएचसी प्रभारी अजय कुमार ने सील कर दिया है