जानसठ: सिखेड़ा पुलिस ने दबिश के दौरान मारपीट प्रकरण के एक आरोपी को गिरफ्तार किया, SSP के निर्देश पर कार्रवाई
सिखेड़ा पुलिस ने दबिश के दौरान मारपीट प्रकरण मामले के एक आरोपी को मंगलवार शाम 5:00 बजे के आसपास गिरफ्तार किया।एसएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत पुलिस ने मारपीट के आरोपी मोहम्मद ताज को गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।