दमोह: संजीवनी अस्पताल फर्जी डॉक्टर मामले में बड़ा खुलासा: भोपाल से दो गिरफ्तार, 3 कार नगदी सहित ₹45 लाख का मशरूका बरामद
Damoh, Damoh | Jun 1, 2026 दमोह के चर्चित संजीवनी अस्पताल फर्जी डॉक्टर भर्ती कांड में पुलिस ने भोपाल से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि एनएचएम के तहत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर डॉक्टरों की नियुक्तियां कराई गई थीं। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थार, स्कॉर्पियो और आई-20 कार सहित करीब 45 लाख रुपये का मशरूका तथा 5.36 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।