संभल: संभल के असमोली क्षेत्र के बिलालपत गांव में खेत पर जाते समय ट्रैक्टर-ट्राली बिजली के खंभे से टकराई, 1 व्यक्ति की हुई मौत
संभल के असमोली क्षेत्र का एक मामला है,खेत पर जाते समय ट्रैक्टर ट्राली बिजली खंभे से टकरा गई इस दुर्घटना में करंट लगने से किशोर व्यक्ति की मौत हो गई।जबकि ट्रैक्टर पर बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब इसकी जानकारी अधिकारियों को हुई तो मौके पर अधिकारी पहुंचे।