लोहरदगा: लोहरदगा की 3 सड़क परियोजनाओं को ₹242.30 करोड़ की मंजूरी, सांसद सुखदेव भगत बोले- विकास को मिलेगी नई रफ्तार
राज्य सरकार ने लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली तीन महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण के लिए कुल 242 करोड़ 30 लाख 70 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। गुरुवार दोपहर लगभग 1:30 बजे इस स्वीकृति का स्वागत करते हुए लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन